ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आरा में पुलिस बनी एग्जामिनर, स्टूडेंट के हंगामे के बाद भाग गए वीक्षक

ARA :आरा के महाराजा कॉलेज में बीएड फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा चल रही है. इस दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था. शनिवार को परीक्षा से पहले परीक्षक ही ड्यूटी छो

आरा में पुलिस बनी एग्जामिनर, स्टूडेंट के हंगामे के बाद भाग गए वीक्षक
Anamika
2 मिनट

ARA :आरा के महाराजा कॉलेज में बीएड फर्स्ट समेस्टर की परीक्षा चल रही है. इस दौरान शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था. शनिवार को परीक्षा से पहले परीक्षक ही ड्यूटी छोड़कर भाग खड़े हुए. वीक्षकों ने ही परीक्षा का बहिष्कार कर दिया. जब वीक्षकों ने परीक्षा लेने से इंकार कर दिया तो इसके बाद पुलिस वाले को एग्जामिनर की ड्यूटी करनी पड़ी.  

दरअसल शुक्रवार अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया  कि 10:21 बजे छात्रों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र आ गया. जिसके बाद स्टूडेंट ने हंगामा करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था.परीक्षार्थियों को कहना था कि किसी कॉलेज ने पैसा देकर सेंटर मैनेज कराया और उस कॉलेज के 10-15 लड़के परीक्षा केंद्र पर  मोबाइल देखकर परीक्षा देने लगे. इससे आक्रोशित अन्य परीक्षार्थियों ने उन्हें भगा दिया और परीक्षा का बहिष्कार कर खूब हंगामा किया.

शनिवार को जब अभ्यर्थी परीक्षा देने आए तो वीक्षक ड्यूटी छोड़कर भाग खड़े हुए. परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद वे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते भी दिखे.आज महाराजा कॉलेज में परीक्षा नहीं होती तो सभी जगह का मामला अटक सकता था इसलिए आनन-फानन में पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा ली गई. सदर SDPO पंकज रावत के नेतृत्व में पुलिस ने सेंटर पर प्रश्नप्रत्र बांटे. B.Ed की परीक्षा 10 बजे से होनी थी लेकिन वीक्षकों के बहिष्कार के कारण 2 घंटे लेट से अब पुलिस की निगरानी में परीक्षा हो रही है.