ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आरा में कल से नहीं खुलेगा कोई भी दुकान, कोरोना संक्रमण बढ़ने पर DM ने लिया बड़ा फैसला

ARA : भोजपुर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने एक बड़ा फैसला लिया है. डीएम ने यह सख्त निर्देश जारी किया है कि आरा शहर में कल से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने एक बड़ा फैसला लिया है. डीएम ने यह सख्त निर्देश जारी किया है कि आरा शहर में कल से कोई भी दुकान नहीं खुलेगा. फर्स्ट बिहार को भोजपुर जिलाधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ और सिर्फ ऐसे मेडिकल स्टोर खोलने की इजाजत दी गई है. जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई है.


भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि औषधि की जिन दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से  चिंहित किया गया है, उसे ही खुला रखना है. अगर  कोई भी व्यक्ति समाहर्ता की बातों का और निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. बता दें की सोमवार को इस जिले से 7 नए मामले सामने आने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है. हालांकि एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिलहाल आरा जिले में 8 कोरोना केस एक्टिव हैं.


आवश्यक चीजों की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन की टीम की ओर से 5 संस्थानों को चयनित किया गया है. जो आरा शहर में होम डिलीवरी के माध्यम से राशन समेत तमाम जरूरी चीजें पहुंचाएंगे. इसके लिए उन सभी का व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किये गए हैं. समाहर्ता रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी लोगों से सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई है. इसके आलावा मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क पहने घर से निकलने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


इन दुकानों से होगी आवश्यक सामानों की आपूर्ति
आरा में कल से नहीं खुलेगा कोई भी दुकान, कोरोना संक्रमण बढ़ने पर DM ने लिया बड़ा फैसला

टैग्स