ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल, अप मेन लाइन पर परिचालन बाधित

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना मिल रही है. ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी  एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना मिल रही है. ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से मंडुआडीह जा रही थी तभी आरा स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन के इंजन में तकनिकी खराबी आ गई. 


ट्रेन नंबर 15126 पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से 05: 15 में अपने निर्धारित समय पर चली थी. महज एक घंटे के भीतर आरा होम सिग्नल पर पहुंचते ही गाड़ी के इंजन में तकनिकी खराबी आ गई. जिसके बाद ट्रेनों को तकरीबन आधा घंटे तक आरा होम सिग्नल पर खड़ा रहना पड़ा. जिसके कारण पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल रुट का अप लाइन में परिचालन बाधित हो गया. 


मिली जानकारी के मुताबिक तकनिकी खराबी आने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया. जिसके बाद चालक ने आरा स्टेशन मास्टर को इंजन फेल होने की जानकारी दी. सूचना पर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. फौरन कर्मचारियों ने इंजन में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया. जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए आरा स्टेशन से रवाना हुई. इस तरह अप मेन लाइन क्लियर होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता