ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा में तिरंगा लेकर झांकी में घुसा स्टंटमैन, पुलिस ने लिया हिरासत में

ARA : पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देशभर में लोगों के बीच उत्सव का माहौल है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. बिहार के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देशभर में लोगों के बीच उत्सव का माहौल है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. बिहार के जिला मुख्यालयों में डीएम झंडात्तोलन कर रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर आरा से है. जहां आरा रमना मैदान में झंडात्तोलन के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक स्टंटमैन तिरंगा लेकर झांकी में घुस गया. 


रमना मैदान में युवक हाथ में तिरंगा लेकर करतब दिखा रहा था. उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. युवक बिना परमिशन लिए बाइक पर स्टंट कर रहा था. जिसे पुलिसवालों ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि झंडात्तोलन के समय भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस कप्तान सुशील कुमार और आरा सदर एसडीओ मुजूद थे, तभी ये वाकया हुआ.


बाइक पर करतब दिखा रहे शख्स को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसने पुलिस को बताया कि स्टंट परफॉर्मेंस के लिए वह परमिशन लेने गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी. आज वह अपनी मर्जी से तिरंगे के सामान पोषक पहनकर, हाथों में तिरंगा थामे बाइक से मैदान में घुस आया. इतना ही नहीं युवक सबके सामने तेज रफ़्तार में बाइक चलकर करतब भी दिखाने लगा. पुलिसवालों की नजर जैसे ही उसके ऊपर पड़ी, उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता