ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आरा में बढ़ा कोरोना का खतरा ! बक्सर के मरीज के साथ 6 लोग एक ही स्कार्पियो में आये थे

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां कोरोना का खतरा अब भोजपुर जिले में भी मंडराते हुए नजर आ रहा है. गुरूवार को बक्सर जिले से कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद से ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां कोरोना का खतरा अब भोजपुर जिले में भी मंडराते हुए नजर आ रहा है. गुरूवार को बक्सर जिले से कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद से ही लोगों में डर था कि क्या आरा या इसके आसपास के इलाके में भी इनलोगों की गतिविधि रही है. इन कयासों को लेकर एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है. बक्सर डीएम की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक तब्लीगी तमात से जुड़े दोनों मरीज एक ही स्कॉपियो में 6 लोगों के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर पहुंचे थे. इस स्कॉर्पियो में भोजपुर के भी 3 लोग थे.


बक्सर डीएम ने भोजपुर जिलाधिकारी को दी जानकारी
बक्सर डीएम की ओर से भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है कि भोजपुर के रहने वाले 3 लोग बिहिया में उतर गए थे. इस पत्र के मुताबिक बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड में नया भोजपुर इलाके से कोरोना के दो मरीज गुरूवार को मिले हैं. तीन संदिग्धों की जांच कराइ गई थी, जिसमें से दो व्यक्ति की रिपोर्ट पोसिटिव आई है.


भोजपुर एसपी ने कहा- 33 लोग क्वारंटाइन
कोरोना मरीजों से पूछताछ के क्रम में इस बात की जानकारी मिली कि 30 मार्च को  पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक ही स्कार्पियो में भोजपुर होते हुए बक्सर गए थे. इस गाड़ी में 6 लोग थे. जिसमें से 3 लोग बिहिया प्रखंड के रानी सागर और बेलाल बनाही में उतर गए थे. इस पत्र के बारे में भोजपुर पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने बताया कि भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में तत्पर कार्रवाई करते हुए इन तीनों लोगों को शाहपुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले 30 अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है.


टेस्ट के लिए भेजा गया सैंपल- DM
इस पत्र के संपर्क में भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि सभी तीन लोग उस स्कार्पियो में सहयात्री हैं. उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. ज्योहीं उनके सैंपल की रिपोर्ट आएगी, उसके बारे में लोगों को बताया जायेगा.


निजिता को ध्यान में रखते हुए पत्र को पूरा नहीं दिखाया जा सकता
आरा में बढ़ा कोरोना का खतरा ! बक्सर के मरीज के साथ 6 लोग एक ही स्कार्पियो में आये थे



टैग्स