ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरा में बच्चे की मौत पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक बच्चे की मौत के बाद बवाल हो गया है. सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं. मुआवज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक बच्चे की मौत के बाद बवाल हो गया है. सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं. मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. 


घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना इलाके की है. जहां सड़क हादसे में एक मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. मिली जानकारी के मुताबिक डीजल टैंकर की चपेट में आने से सात साल के एक मासूम की मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित लोग बिहिया-तीयर मेन रोड को मनिहारा गांव के पास जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं.


सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि रोड एक्सीडेंट में बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता