ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

बिहार में दर्दनाक हादसा: पटना जाने के दौरान चलती ट्रेन से गिरे पिता-पुत्र, दोनों की हुई मौत

Bihar News: भोजपुर के आरा जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पटना जा रहे परिवार में ट्रेन खुलने के दौरान चढ़ने की कोशिश में हादसा हुआ, जिसमें मासूम की मौके पर और पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जाने के दौरान गिरकर यूपी निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 की है। हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अजीम एवं उसके चार वर्षीय पुत्र डानयाल के रूप में हुई है। मृतक के जीजा मरगूब ने बताया कि अजीम अपनी पत्नी नाजिया परवीन और दो बेटों डानयाल व छोटू के साथ गुरुवार को मुरादाबाद जंक्शन से जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा पटना जा रहा था। 


शुक्रवार की सुबह ट्रेन जब आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रुकी, तब अजीम अपने बेटे डानयाल के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन पकड़कर चढ़ने के प्रयास में पिता-पुत्र असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद रेलवे पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डानयाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अजीम की भी इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता