ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरा में सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा: जिउतिया पूजा के दौरान नदी में डूबने से 5 महिला की मौत

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी की तेज धार में डूबने से एक साथ पांच महिलाओं की मौत हो गयी है। अभी तक एक भी शव बरामद

आरा में सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा: जिउतिया पूजा के दौरान नदी में डूबने से 5 महिला की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी की तेज धार में डूबने से एक साथ पांच महिलाओं की मौत हो गयी है। अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हो सका है। अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। घटना भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियारा सोन नदी के तट पर हुई है। जहां जिउतिया पर्व पर पूजा करने के लिए सभी महिलाएं गई हुई थी। पूजा करने के बाद सभी सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से सभी महिलाएं नदी में जा गिरी और नदी की तेज धार में बह गई। नदी में डूबी महिलाओं में से किसी का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता