ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

आरा में DM से परेशान आर्म्स डीलर, परिवार के साथ करेंगे आत्मदाह

AARA : आरा के जिलाधिकारी के रवैया से परेशान भोजपुर के आर्म्स डीलर ने पूरे परिवार के साथ आगामी 1 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने का अल्टीमेटम दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

AARA : आरा के जिलाधिकारी के रवैया से परेशान भोजपुर के आर्म्स डीलर ने पूरे परिवार के साथ आगामी 1 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने का अल्टीमेटम दिया है. 


पूरा मामला है कि आरा शहर के शर्मा गन हाउस जो कि भोजपुर जिले के अस्त्र शस्त्र के विक्रेता है, उन्होंने आज आरा के मैना सुंदर धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में  जिलाधिकारी के ऊपर परेशान एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी को अपने दुकान के एनओसी के लिए 2017 में आवेदन दिया था लेकिन तकरीबन 3 साल 6 महीना बीतने के बाद भी ना उनको एनओसी दिया गया और ना ही उनके दुकान का नवीकरण किया गया जिसके कारण वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और उनके सामने अब आत्मदाह करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है.


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर उनकी मांगों पर जिला अधिकारी के द्वारा विचार नहीं किया गया तो वो अपने पूरे परिवार के साथ जाकर आत्मदाह कर लेंगे. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता