ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार में मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी, बस स्टैंड से जबरन कार में बैठाकर ले गए युवक; घटना के बाद हड़कंप

Bihar Crime News: भोजपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और कई पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। वहीं परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल...

बिहार में मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी, बस स्टैंड से जबरन कार में बैठाकर ले गए युवक; घटना के बाद हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सहार थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का आरोप लगाया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों में आक्रोश है, वहीं ग्रामीणों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचकर विरोध जताया.


जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. छात्रा अपने गांव से नारियल पानी खरीदने के लिए सहार बाजार स्थित बस स्टैंड गई थी. खरीदारी करने के बाद वह घर लौटने के लिए बस स्टैंड के पास टेम्पो का इंतजार कर रही थी.


इसी दौरान आरोप है कि गांव के ही एक युवक समेत चार-पांच लड़के वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि युवकों ने छात्रा को जबरन एक चारपहिया वाहन में बैठा लिया और सुनसान इलाके की ओर ले गए. इसके बाद जंगल क्षेत्र में उसके साथ वारदात को अंजाम देने का आरोप है.


घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची. घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी.


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखी गई. बड़ी संख्या में लोग सहार थाना पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. 


मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया. पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी प्रक्रिया शुरू की है. छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


पुलिस टीम अब आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.