ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

भोजपुर में फ्री में खिलाया जा रहा खाना, गरीबों के लिए DM ने 6 जगहों पर लगाया कैंप

ARA : बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की ओर से तमाम बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. लॉक डाउन की स्थिति में भूखमरी से गरीबों और मजदूरों को बचाने के लिए भोजपुर जिला प्रशास

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की ओर से तमाम बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. लॉक डाउन की स्थिति में भूखमरी से गरीबों और मजदूरों को बचाने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से एक अच्छी पहल की शुरुआत की गई है. भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से जिले के 6 विभिन्न जगहों पर राहत कैंप लगाकर गरीबों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है. 


भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरा के हितनारायण क्षत्रिय स्कूल और जैन स्कूल में बने आपदा राहत केंद्र में भोजन कराया जा रहा है. इसके अलावा जिले के 4 अन्य प्रखंड जगदीशपुर, बिहियां, शाहपुर और पीरो में भी बने आपदा राहत केंद्रों पर गरीबों और मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है.


भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत हो गई है. अप्रैल, मई और जून में 5 किलो खाद सामग्री मुफ्त में दिया जायेगा. राशन आधार सत्यापन के बाद ही उपलब्ध कराया जायेगा. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासा ख्याल रखने का निर्देश दिया है. जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं है. वैसे लोगों को संबंधित इलाके के सीओ से संपर्क करने के लिए कहा गया है.


भोजपुर में फ्री में खिलाया जा रहा खाना, गरीबों के लिए DM ने 6 जगहों पर लगाया कैंप

भोजपुर में फ्री में खिलाया जा रहा खाना, गरीबों के लिए DM ने 6 जगहों पर लगाया कैंप

टैग्स