Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर अजय सिंह द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को कोइलवर प्रखंड के पचैना बाजार से दो बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
इस जत्थे में सोनघट्टा और पचैना क्षेत्र के लगभग 150 श्रद्धालु शामिल हुए। पचैना बाजार से रवाना हुई बसों को समाजसेवी अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यात्रियों को विदा करने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।
अजय सिंह की यह पहल न केवल धार्मिक भावनाओं को सशक्त कर रही है, बल्कि बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी नई दिशा दे रही है। अब तक इस अभियान के तहत 1,350 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रत्येक जत्था बड़हरा की जनता के दिलों में आस्था और विश्वास की नई रोशनी जगा रहा है।





