ब्रेकिंग
प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलान

Bihar News : 30 रुपये से शुरू हुआ झगड़ा, 200 रुपये पर बिगड़ी बात! पत्नी की मौत, जानिए किस पर लगा हत्या का आरोप

भोजपुर के तीयर गांव में 200 रुपये के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका के ससुर ने पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News : 30 रुपये से शुरू हुआ झगड़ा, 200 रुपये पर बिगड़ी बात! पत्नी की मौत, जानिए किस पर लगा हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में महज पैसों के मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच 200 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 29 वर्षीय महिला सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के ससुर ने अपने ही बेटे पर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

सूचना मिलते ही तीयर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में

मृतका की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव के वार्ड नंबर सात निवासी संतोष राम की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी देवी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। वर्ष 2020 में उसकी शादी संतोष राम के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा रतन कुमार और एक बेटी सृष्टि कुमारी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

30 रुपये देने से शुरू हुआ था विवाद

मृतका के ससुर रामाधार राम के अनुसार, गुरुवार की रात उनका बेटा संतोष राम पलदारी का काम करके घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपनी पत्नी सोनी देवी को 30 रुपये दिए। इस पर सोनी देवी ने कथित तौर पर कहा कि उसे पहले ही 130 रुपये मिल चुके हैं, फिर केवल 30 रुपये क्यों दिए जा रहे हैं।इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद संतोष राम खाना खाए बिना छत पर जाकर सो गया, जबकि सोनी देवी नीचे कमरे में सोने चली गई।

सुबह 200 रुपये को लेकर फिर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मामला एक बार फिर बिगड़ गया। उठने के बाद संतोष राम ने अपनी पत्नी पर उसकी जेब से 200 रुपये निकालने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया।घर में मौजूद ससुर रामाधार राम ने पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रामाधार राम के अनुसार, घर लौटने पर उन्होंने अपनी बहू सोनी देवी को कमरे में लगे बांस के खंभे से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।मृतका के ससुर ने पुलिस को दिए बयान में अपने बेटे संतोष राम पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के दौरान संतोष ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मारपीट की आशंका

पुलिस की ओर से तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में महिला की मौत मारपीट के कारण होने की आशंका जताई गई है। हालांकि अभी यह अंतिम निष्कर्ष नहीं है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। मामले में आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोनी देवी की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वर्ष 2020 में शादी के बाद सोनी और संतोष के दो बच्चे हुए थे। परिवार में अचानक हुई इस घटना से हर कोई सदमे में है।एक तरफ महिला की मौत की वजह को लेकर जांच चल रही है, तो दूसरी ओर परिवार के सामने बच्चों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। गांव में भी इस घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों से यह स्पष्ट होगा कि सोनी देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका थी।

रिपोर्ट: राकेश कुमार