ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंप

बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरी

MBBS Admission Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा के विस्तार को बड़ी मंजूरी मिली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू होगी। दोनों कॉलेजों में 50-50 यानी कुल 100 MBBS सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।

MBBS Admission Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MBBS Admission Bihar: बिहार में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दे दी है। 



दोनों मेडिकल कॉलेजों में शुरुआती तौर पर 50-50 MBBS सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। NMC ने दोनों संस्थानों को लेटर ऑफ परमिशन (LOP) जारी कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।



दो नए मेडिकल कॉलेजों में 100 MBBS सीटें

समस्तीपुर के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सारण के राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में 2026-27 सत्र से MBBS की पढ़ाई शुरू होगी। दोनों संस्थानों में 50-50 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा।



मेडिकल कॉलेज शुरू होने से समस्तीपुर और सारण समेत आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के नजदीक चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।



बिहार को मिलेंगे अधिक प्रशिक्षित डॉक्टर

इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई शुरू होने के बाद आने वाले वर्षों में बिहार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षित चिकित्सक मिलेंगे। इससे राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।



स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र का जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दोनों मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।



मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के लिए आवश्यक शिक्षकों और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध हो।



आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार

नए मेडिकल कॉलेजों का लाभ सिर्फ MBBS की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। इनसे जुड़े अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य लोगों को उनके क्षेत्र के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। समस्तीपुर और छपरा में 50-50 MBBS सीटों की मंजूरी से बिहार में मेडिकल शिक्षा के विकेंद्रीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता