ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई

मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मानवाधिकार आयोग में चल रहे मामले, मुआवजे और 3 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई की जानकारी दी।

बिहार न्यूज
भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता  एस.के. झा ने भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचकर दिवंगत भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में चल रही सुनवाई, आगामी रणनीति और मुआवजे से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी परिवार को दी।


मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के. झा ने रविवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव स्थित दिवंगत भरत भूषण तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में लंबित मामले की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया।


एस.के. झा ने परिजनों के साथ मामले की आगे की कानूनी रणनीति और न्यायिक जांच की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से दायर याचिका पर बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में सुनवाई जारी है और मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की गई है।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आयोग के निर्देश पर बिहार सरकार को भरत भूषण तिवारी के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराना है। इस प्रक्रिया को लेकर भी आयोग के स्तर पर कार्रवाई जारी है। इस दौरान अधिवक्ता एस.के. झा के साथ उनकी टीम के सदस्य अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, कबीर राज, मोहम्मद एहसान, आलोक कुमार सिन्हा, अभिषेक झा और रवि रंजन शाही भी मौजूद रहे। अधिवक्ता एस.के. झा ने कहा कि उन्हें बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग की न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा।भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाईभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई

भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता