ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में भैंस के आगे बीन बजाने लगे NSUI के छात्र, UGC का ऐसे किया विरोध

PATNA : यूजीसी ने पूरे देश में उच्च शिक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित करवाने की गाइड लाइन जारी की है. जिसके बाद छात्र संगठन एनएसयूआई यूजीसी की गाइड लाइन के व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : यूजीसी ने पूरे देश में उच्च शिक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित करवाने की गाइड लाइन जारी की है. जिसके बाद छात्र संगठन एनएसयूआई यूजीसी की गाइड लाइन के विरोध में उतर गया है. 

एनएसयूआई छात्र संगठन की ओर से गुरुवार को सदाकत आश्रम के के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान  यूजीसी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं एनएसयूआई छात्र संगठन ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. छात्र संगठन अपने साथ भैंस लेकर आए थे. 

भैंस के आगे बीन बजाकर उन्होंने विरोध प्रकट किया. छात्रों का कहना है कि कोरोना का कहर देश में तेजी से बढ़ रहा है और इंडिया ग्लोबल तौर पर तीसरे नंबर पर आ गया है. ऐसे में परीक्षा लेना उनके जान के साथ खिलवाड़ है. छात्रों ने यूजीसी को भैंस की तरह बताते हुए कहा कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और ये अभी तक अंधी बनी हुई है. 

 वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन ने कहा कि  यूजीसी को छात्रों के स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं है.वर्तमान दौर में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यूजीसी द्वारा परीक्षाओं के आयोजन को लेकर लिया गया फैसला छात्र हित में नहीं है. अगर यूजीसी अपने इस फैसले को नहीं बदलती है तो एनएसयूआई की ओर से पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता