ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला बम, लोगों में मचा हड़कंप

BHAGALPUR : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोमवार की रात बमनुमा वस्तु बारामत हुआ. ये बम स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाना के समीप गाड़ी पार्किंग के पास मिला. इस

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला बम, लोगों में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोमवार की रात बमनुमा वस्तु बारामत हुआ. ये बम स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाना के समीप गाड़ी पार्किंग के पास मिला. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. 


जानकारी के मुताबिक, रात के वक्त ठेले पर चार-पांच लोग आपस मे बातचीत कर रहे थे. इसी बीच हाइमास्ट की लाइट में लगभग 10-15 फीट की दूरी पर रखे रस्सी से लपेटा और पाइप बंधा हुआ सामान पर उनलोगों की नजर पड़ी. बमनुमा वस्तु पर नजर पड़ते ही उनसभी के होश उड़ गए और बम, बम का हल्ला मचाते हुए साइकिल स्टैंड की ओर गए. देखते ही देखते कार पार्किंग में मौजूद अन्य लोग भी वहां से भाग गए. 


रेलवे  स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बम निरोधक दस्ता को सूचना दी गई है. हालांकि बम निरोधक दस्ता के पहुंचने तक पानी मे डालकर बम को निष्क्रिय करने का प्रयास भी जारी था. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दी. रेल थाना की पुलिस और जिला पुलिस ने रेलवे परिसर की घेराबंदी कर लोगों के वहां से हटाया. इसके बाद बमनुमा वस्तु लेकर जांच के लिए भेजा दिया गया है. 



टैग्स