ब्रेकिंग
शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

Bihar News: बिहार में पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में गई जान

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के निस्फअंबे गांव में गोशाला पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे पोखर किनारे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के निस्फअंबे गांव स्थित गोशाला पोखर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान निस्फअंबे निवासी जितेंद्र दास के 8 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार और पवन दास के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे पोखर के किनारे खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चा अचानक पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पोखर में डूब गया।


घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य बच्चे ने तुरंत गांव जाकर लोगों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।