ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BPSC Teacher : रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा BPSC टीचर, अब ग्रामीणों ने करवा दिया यह काम

BPSC Teacher : बिहार के भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी। दोनों के बीच करीब 7 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

BPSC Teacher
BPSC शिक्षक का ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BPSC Teacher : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता हो कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं। वह किस हद तक सही हैं और उसमें क्या खामियां हैं। ऐसे में कभी -कभी प्रेमी जोड़ें ऐसे कदम भी उठा लेते हैं जो कहीं से भी न्यायसंगत नहीं होते हैं और फिर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता हैं। अब ऐसा ही ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक BPSC शिक्षक ने अपनी छात्रा से इश्क लड़ा लिया। इसके बाद जो हुआ यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 


दरअसल, भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक गोपाल कुमार की ग्रामीणों ने पहले पिटाई की और फिर मंदिर में जबरन शादी करवा दी। यह मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के सिंया पंचायत स्थित गमहरपुर का बताया जा रहा है। जहां शिक्षक और छात्रा के बीच करीब 6-7 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह शिक्षक गोपाल कुमार छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और मामला इश्क तक पहुंच गया। 


बताया जा रहा है, गोपाल अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था। परिवारवालों ने दोनों को साथ देख लिया और ग्रामीणों को बुला लिया।  इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोपाल की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दोनों की जबरन शादी करवा दी। मामला यहीं नहीं थमा। शादी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 


इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों के बीच से निकाल दोनों को थाने ले आई। चुकी दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर सहमति पत्र भरवाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। बॉन्ड में पुलिस ने लिखवाया कि एक दूसरे के खिलाफ केस-मुकदमा नहीं करेंगे और पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे। पंचायत के मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में शादी कराई, लेकिन बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया।