ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में दहशत; दो माह में पांचवीं घटना

Bihar News: बिहार के भागलपुर में वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिससे दो शीशे टूट गए। दो महीने में यह पांचवीं घटना है। आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई है। सोमवार की शाम जमालपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन के सी-4 कोच पर भागलपुर जिले में अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। यह घटना बाराहाट-मंदारहिल रेलखंड के पंजवारा क्रॉसिंग के पास हुई, जब ट्रेन शाम 5:15 बजे उस क्षेत्र से गुजर रही थी। पत्थरबाजी इतनी तेज़ थी कि दो शीशे पूरी तरह टूट गए, और एक इमरजेंसी विंडो का ग्लास चकनाचूर हो गया।


इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल छानबीन शुरू कर दी।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो महीनों में यह वंदे भारत ट्रेन पर पांचवीं बार पथराव की घटना है। इससे पहले भी इस रूट पर असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया था। हर बार आरपीएफ और रेलवे अधिकारी जांच का आश्वासन देते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।


आरपीएफ मालदा के एएससी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया है और घटना की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा चुके हैं, जिनके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


रेलवे और आरपीएफ की टीमें लगातार लोगों से पत्थरबाजी न करने की अपील कर रही हैं। विभिन्न स्कूलों और गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोग समझें कि इस तरह की हरकतों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है और रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान होता है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।