ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

ट्रेन की चपेट में आई 3 महिला, एक की मौके पर ही मौत, दो की हालत नाजुक

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी है। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई ह

ट्रेन की चपेट में आई 3 महिला, एक की मौके पर ही मौत, दो की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी है। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना भागलपुर के नाथनगर की है जहां कबीरपुर रेलवे पुल के नीचे मवेशी के लिए घाट काट रही तीन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गयी है। बताया जाता है कि बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं रेलवे पुल के नीचे छिपी हुई थीं। इस बीच पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में तीनों आ गई। 


मृतका की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के बुद्धुचक निवासी वकील मंडल की पत्नी सुकमा देवी के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल महिलाओं की पहचान बुद्धुचक निवासी विलास मंडल की पत्नी सीता देवी और रामावतार मंडल की पत्नी दुलारी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थानेदार मिथिलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके घायल महिलाओं को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता