ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

सृजन घोटाले के दो आरोपियों को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

BHAGALPUR : भागलपुर में अरबों के सृजन घोटाला के मामले में जेल में बंद 24 आरोपियों में से दो को जमानत मिल गई है. भागलपुर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंधक पंकज कुमार झा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में अरबों के सृजन घोटाला के मामले में जेल में बंद 24 आरोपियों में से दो को जमानत मिल गई है. भागलपुर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंधक पंकज कुमार झा ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की थी.

 सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए आदेश दिया है कि आरोपी 19 अगस्त 2017 से जेल में बंद है. मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र भी दाखिल हो चुका है. इसलिए न्यायिक हिरासत में रखना उचित नहीं है.

 सुप्रीम कोर्ट से जमानत होने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने 50 हजार के निजी मुचलके के साथ उसी राशि के दो लोगों का बंध पत्र दाखिल किए जाने के बाद आरोपी को जमानत पर मुक्त कर दिया है. दूसरी ओर पटना हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक अन्य आरोपी विनोद मंडल की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली, इसके बाद विशेष अदालत ने उसे जमानत दे  दिया गया है.