ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सृजन घोटाला : दोषी अधिकारियों पर नहीं हो रही कार्रवाई, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश भी बेअसर

PATNA : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले में शामिल विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सृजन घोटाले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में भागलपुर जिला प्रशासन को जो दिशा-निर्दे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले में शामिल विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सृजन घोटाले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में भागलपुर जिला प्रशासन को जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं उस पर अब तक एक्शन नहीं लिया जा सका है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला प्रशासन को उन अधिकारियों की पहचान कर आरोप पत्र गठित करने को कहा है जो सृजन घोटाले में किसी न किसी तौर पर शामिल रहे हैं। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बावजूद अब तक विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की रफ्तार तेज नहीं हो सकी है। 


सामान्य प्रशासन विभाग ने भागलपुर जिला प्रशासन को एक बार फिर से रिमाइंडर भेजते हुए दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करने को कहा है। सृजन घोटाला मामले में वित्तीय अनियमितता से जुड़े जिले के विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी है। जिला प्रशासन की तरफ से अब तक के कल्याण विभाग के 6 कर्मचारियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करने की तैयारी चल रही है। 


हैरत की बात यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से लगातार आदेश जारी होने के बावजूद जिला प्रशासन अब तक अन्य दोषी अधिकारियों की ना तो पहचान कर पाया है और ना ही उनके खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही शुरु हुई पाई है। भागलपुर के जिलाधिकारी जुलाई महीने में ही सृजन घोटाले से जुड़े विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दे चुके हैं कि घोटाले में संलिप्त दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की जाए लेकिन अब तक यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।