ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरते ही शख्स की मौत, कोरोना के लक्ष्ण मिलने से मचा हड़कंप

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरते ही मजदूर की मौत हो गई है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरते ही मजदूर की मौत हो गई है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से चलकर भागलपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरते ही एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा. स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी जांच की तो थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान 102 फारेनहाइट था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया. 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के रंगरा के 50 साल के एक शख्स के रुप में की गई है. कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.  अस्पताल प्रशासन ने  डेड बॉडी को सुरक्षित रख दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेड बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता