ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

SAMASTIPUR/BHAGALPUR: असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के मौके पर बिहार के समस्तीपुर और भागलपुर में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण वध कार्यक्रम को देखने के

समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR/BHAGALPUR: असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के मौके पर बिहार के समस्तीपुर और भागलपुर में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावण वध कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी। 


भागलपुर में 35 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला फूंका गया। भागलपुर के नाथनगर स्थित ऐतिहासिक कर्णगढ़ मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत दशहरा पर 35 फीट ऊंचा रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले के दहन किया गया। इस मौके पर भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, भागलपुर एसएसपी आनन्द कुमार, सदर एसडीओ धनंजय कुमार सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीटीएस मैदान में बैरिकेडिंग की गई थी। पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई थी। पुतला दहन से पूर्व राम-रावण के बीच युद्ध हुआ। जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा। नगर निगम एवं प्रशासन के अलावे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे।


वही समस्तीपुर जिले में भी रावण धू-धूकर कर जला। रावण वध को देखने के लिए  एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान मे विजयादशमी के अवसर पर रावण विध्वंस लीला समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी देखी गई। गौरतलब है कि 67 सालों से पंजाबी समाज के द्वारा रावण विध्वंस लीला का आयोजन होता आ रहा है। इस बार भी शांति पूर्ण ढंग से रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे लेकर प्रशासन के तरफ से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। शहर के पंजाबी काँलोनी से श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई जो हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचा और श्रीराम -लक्ष्मण बने कलाकारों द्वारा रावण वध किया गया। इसके बाद काफी भव्य तरीके से लंका समेत मेघनाथ,कुम्भकर्ण और रावण का पुतला दहन किया गया। समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

समस्तीपुर और भागलपुर में धू-धूकर जला रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

भागलपुर से अजित कुमार और समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट

टैग्स