ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकाला

बिहार में सड़क, पुल और ROB के काम में आएगी तेजी, मंत्री ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

बिहार के भागलपुर में सड़क, पुल और आरओबी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने को कहा।

Bihar Road Connectivity
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Connectivity: बिहार में रोड कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम जारी है। भागलपुर में सड़क परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश विभागीय मंत्री ने दिए हैं। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल और आरओबी के काम में तेजी लाने का निर्देस दिया है।



बैठक में प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, पथ विकास निगम के अंतर्गत बनने वाली सड़क, पुल और आरओबी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा भागलपुर-अमरपुर-बांका स्टेट हाईवे के चौड़ीकर, सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर-कटोरिया-दर्दमारा स्टेट हाईवे के फोरलेन का काम, एनएच 80, एनएच 333ए समेत अन्य सड़क परियोजनाओं की गई।



इसके अलावा पुल और आरओबी निर्माण की जानकारी मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेर के सफीयाबाद-सुलतानगंज गंगा पथ, सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ की समीक्षा मंत्री ने की और तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया।



वहीं अमरपुर बाईपास के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों, पुल और आरओबी के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश मंत्री ने दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता