ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Road accident: दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Road accident: भागलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिला समेत 2 लोगों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल है सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Road accident
सड़क हादसे में 2 की मौत 5 घायल
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Road accident: बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। दरअसल, भागलपुर जिले के कजरैली-सजौर सड़क पर दराधी गांव के पास एक निजी कोचिंग सेंटर के आगे सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही टोटो में टक्कर मार दिया। करीब पचास फीट तक टोटो ट्रैक्टर में फंस कर घसीटता रहा। इस घटना में टोटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


ट्रैक्टर की पकड़ से निकलने के बाद टोटो सड़क किनारे नाला में पलट गया और ट्रैक्टर का इंजन टोटो के उपर चढ़ गया। जिसमें गाड़ी में सवार एक महिला और पुरुष की दबकर मौत हो गई। टोटो में बैठे अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो चालक राजा यादव के साथ अन्य तीन घायलों को पुलिस ने मायागंज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा है वहीं घटना के समय नाले के उपर पुलिया पर बैठे राहगीर रतेठा खड़गपुर मुंगेर के पुट्टी झा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चाडा बड़गांव के परिजनों ने ईलाज के लिए भेजा है। 


मृतक पुरुष की पहचान परमेश्वर ठाकुर उम्र 40 वर्ष दरियापुर निवासी के रुप में की गई है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाईं है। परमेश्वर ठाकुर के परिजन शव को सड़क पर रखकर जिले के एसपी को बुलाने की मांग पर अडे हुए है साथ ही स्थानीय ग्रामीण इस सड़क से रातभर अबैध बालू लदे ट्रैक्टर के परिचालन से काफी नाराज हैं।


आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में कई घंटो तक सड़क को जाम रखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा है कि पुलिस की सुस्ती से सड़कों पर गाड़ियां गलत तरीके से चलाई जाती हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है और निर्दोष लोग मौत के घाट उतर रहें है। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।