ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

राशन कार्ड बनवाने के लिए 35 रुपये वसूल रहीं जीविका दीदियां, बोली- उपर कमीशन देना है, देखें VIDEO

BHAGALPUR : कोरोना महामारी के संकट के दौर चल रहा है। सरकार गरीबों को अनाज उपलब्ध करवाने के लिए तमाम कवायद कर रही है। सरकार बिना राशन कार्ड के ही लोगों को अनाज बांट रही है। राशन कार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : कोरोना महामारी के संकट के दौर चल रहा है। सरकार गरीबों को अनाज उपलब्ध करवाने के लिए तमाम कवायद कर रही है। सरकार बिना राशन कार्ड के ही लोगों को अनाज बांट रही है। राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने तमाम संसाधन झोक दिया है लेकिन सरकार की योजना को पलीता लगाने के लिए अधिकारी तैयार है।


राशन कार्ड बनवाने में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। इसकी बानगी दिखाने के लिए आपको भागलपुर के जगदीशपुर के बलवा चौक के मामले के बारे में बताते हैं। जहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक जीविका दीदी राशन कार्ड बनवाने के लिए खुले आम पैंतीस रुपये वसूल रही है। जीविका दीदी अपना नाम फूलन कुमारी बताती है। पूछने पर कि राशन कार्ड बनवाने में तो एक भी पैसा नहीं लगेगा, कहती है हां ठीक है लेकिन मैं पैसे ले रही हूं। जीविका दीदी मानने को तैयार नहीं है कि वो गलत कर रही है। शिकायत की बात करहने पर वो कहती है आपको जहां जाना है चले जाए। फूलन कुमारी बताती हैं कि पैसा उपर तक पहुंचाना है। 


अब फूलन की बातों पर गौर करें तो बात साफ हो जाएगी कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसे की अवैध वसूली का खेल परवान पर है। फूलन कुमारी तो उस खेल का मोहरा भर है। वसूले जा रहे पैसे तो उपर तक पहुंच रहे हैं। अब इस पैतींस रुपये के खेल में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं ये तो जांच का विषय है। लेकिन फूलन कुमारी के दो टूक जवाब राशन कार्ड के फर्जीवाड़े का बड़ा खेल जरूर खोल रहे हैं। 




टैग्स