ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

भागलपुर में 24 फरवरी को होगी सौगातों की बारिश! डीएम बोले- रहने दीजिए सस्पेंस, जो मिलेगा कल्पना से परे होगा

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में, देंगे कई सौगातें। जिलाधिकारी ने बताया, सिल्क उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को मिलेगी सम्मान निधि की 19वीं किस्त। कई नई योजनाओं का होगा शिलान्यास, जिससे भागलपुर का होगा विकास।

pm modi
pm modi
© pm modi
User1
3 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को भागलपुर में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में नवल किशोर चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री भागलपुर को जो सौगात देने जा रहे हैं, वह कल्पना से परे है। इसे अभी सस्पेंस ही रहने दें, लेकिन भरोसा है कि कोई बड़ी घोषणा होगी। 


डीएम ने कहा कि आने वाले समय में भागलपुर को इतना कुछ मिलेगा कि यह बिहार के मानचित्र पर और महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लेगा। प्रधानमंत्री देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिसमें भागलपुर के 2.54 लाख किसान लाभान्वित होंगे। रेशम उद्योग को मिलेगी नई पहचान डीएम ने कहा कि भागलपुर को 'रेशम नगरी' के नाम से जाना जाता है। रेशम उद्योग को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए सभी कमियों को दूर करने की प्रक्रिया चल रही है। यार्न बैंक और टेक्सटाइल पार्क के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दिन यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तिलकामांझी से जीरोमाइल तक सुरक्षित सड़क बनाई जाएगी। सबौर, नवगछिया, जगदीशपुर और सुल्तानगंज से आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नवगछिया रूट से आने वाले वाहनों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास पार्क किया जाएगा और वहां से यात्रियों को शॉर्टकट रास्ते से एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। कुल 3,000 बसों और 8,000 छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तैयार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 4,000 से अधिक पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया गया है। 24 फरवरी को मैट्रिक वैकल्पिक विषय की परीक्षा और सीबीएसई की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।


पीएम के दौरे के दौरान भागलपुर को कई नई योजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें मुख्य रूप से पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का पावर प्लांट, जिसकी लागत 21,400 करोड़ रुपये होगी। 72 करोड़ रुपये की लागत से बौंसी रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण। नवगछिया अनुमंडल में आधुनिक खेल परिसर का निर्माण। भागलपुर में नया अंतरराज्यीय बस स्टैंड। पीरपैंती, नाथनगर और सुल्तानगंज में 30-30 बेड वाले सामुदायिक केंद्रों का निर्माण। पुलिस केंद्र में 300 महिला कांस्टेबलों के लिए बैरक का निर्माण। सबौर, सन्हौला, नाथनगर और कजराली थाने में 20-20 महिला कांस्टेबलों के लिए बैरक। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कैंसर के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी सुविधा। गोराडीह प्रखंड में औद्योगिक क्षेत्र का विकास और भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण शामिल है।