ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Police Encounter: एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल ढेर, अन्य फरारों की तलाश जारी

Police Encounter: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रंगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की थी। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

Police Encounter
कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में ढेर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Police Encounter: भागलपुर, जिले के नौगछिया, रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार, 23 मई 2025 की देर रात करीब 1 बजे पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। मुरली चौक से लगभग 500 मीटर दूर मछली जलकर के पास एक खेत में हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा मारा गया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रंगरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की थी। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में सात अपराधी शामिल थे, जिनमें से गुरुदेव मंडल मारा गया, जबकि बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा के रूप में हुई। 


घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार, और सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया, और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। गुरुदेव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।


गुरुदेव मंडल नवगछिया, पूर्णिया, और कटिहार जिलों में कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

पूर्णिया: धमदाहा थाना में 2017 में लूट का एक मामला दर्ज।

कटिहार: फलका थाना में लूटपाट के दो मामले दर्ज।

नवगछिया: 2022 में मई माह में मक्का से लदे एक ट्रक की लूट और ट्रक चालक की हत्या के मामले में गुरुदेव वांछित था। इस कांड के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह पहले भी घायल हो चुका था।

हाल के वर्षों में गुरुदेव नवगछिया और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। 


इधर पुलिस ने फरार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवगछिया पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि बाकी फरार अपराधियों को पकड़ा जा सके।


अजीत कुमार की रिपोर्ट