ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

पत्नी का आया भांजे पर दिल, करवा चौथ की मेहंदी देख पति ने उठाया बड़ा कदम

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर के सुल्‍तानगंज से एक हैरत भरी खबर सामने आई है। यहां एक महिला का अपने ही भांजे पर दिल आ गया। उसके प्यार में महिला इतनी पागल हो चुकी कि उसने भांजे के

पत्नी का आया भांजे पर दिल, करवा चौथ की मेहंदी देख पति ने उठाया बड़ा कदम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर के सुल्‍तानगंज से एक हैरत भरी खबर सामने आई है। यहां एक महिला का अपने ही भांजे पर दिल आ गया। उसके प्यार में महिला इतनी पागल हो चुकी कि उसने भांजे के लिए करवा चौथ का व्रत रख लिया और अपने हाथों पर उसके नाम की मेहंदी भी लगा ली। इसके बाद महिला के पति ने जो कदम उठाया वह जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। 




पति को पहले से ही अपनी पत्नी पर शक था, लेकिन करवा चौथ के दिन मेहंदी में किसी और का नाम देखकर उसे पूरा यकीन हो गया कि वह अपने भांजे से ही प्यार करती है। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्‍नी की शादी उसके प्रेमी यानी भांजे से करवा दी। हैरानी की बात ये भी है कि महिला के चार बच्चे भी हैं। इसके बावजूद पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। 




मामला सुल्तानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत के गांव गनगनिया का है। इसी गांव में छोटा व्यवसाय करने वाले श्रवण कुमार ने 2012 में बांका जिला के फुल्लीडुमर की पूजा देवी से शादी रचाई थी। इन दोनों के चार बच्चे भी हुए। शादी के बाद महिला को खेसर थानाक्षेत्र के योगिया के भांजा छोटू कुमार से प्यार हो गया। पति श्रवण कुमार ने कई बार सामाजिक नैतिकता का पाठ पढ़ाकर दोनों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन 8 अक्टूबर को दोनों भाग निकले। पति कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद दोनों थाने पर ही पहुंच गये। अंत में महिला की शादी उसके ही भांजे से करा दी गई। 


टैग्स