ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Accident: सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत; छह घायल

Bihar Accident: बिहार के भागलपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे घायल हो गए है.

Bihar Accident
सड़क हादसे में मौत
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Accident: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर बैरिया पंचायत अंतर्गत रसीदपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गेहूं लादकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे में विनोद मंडल के 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे रसीदपुर गांव से गेहूं ट्रॉली पर लादकर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चालक चला रहा था, जिसकी पहचान अजमेरीपुर गांव निवासी रुदल मंडल के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा के रूप में की गई है। वाहन जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा, संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई।


घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। नारायण मंडल का पुत्र रोहित कुमार की हालत गंभीर है, जिसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय क्लीनिकों में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर हटवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है और प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। जेसीबी मशीनों और भारी वाहनों के जरिए खेतों से मिट्टी निकाली जा रही है। फिर इस मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मुख्य सड़कों से गुजरते हुए गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। 


अधिकतर कारोबारी बिना रॉयल्टी चुकाए, विभागीय मिलीभगत से यह कारोबार कर रहे हैं। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, ओवरलोड ट्रैक्टर, नाबालिग चालक और असुरक्षित परिवहन सामान्य बात हो गई है। राहगीर और स्कूली बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।


प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों को डर है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता