ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BIHAR NEWS : खुद को 'दारोगा' बता दुल्हे ने दुल्हन के परिवार को लगाया लाखों का चुना, अब सच आया सामने तो ....

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। हर शहर में इन दिनों किसी न कसी घर में शादी का माहौल आपको देखने को मिल ही जाएगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले

BIHAR NEWS :  खुद को 'दारोगा' बता दुल्हे ने दुल्हन के परिवार को लगाया लाखों का चुना, अब सच आया सामने तो ....
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। हर शहर में इन दिनों किसी न कसी घर में शादी का माहौल आपको देखने को मिल ही जाएगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। 


दरअसल, भागलपुर के नवगछिया के बलहा गांव से एक फर्जी दारोगा की कहानी सामने आई है। आरोप है कि शादी के लिए एक लड़के ने लड़की वालों को झूठ बोला और खुद को ट्रेनी दारोगा बताया। इसके बाद शादी तय हुई। इतना ही नहीं लड़के वालों ने दहेज के रूप में 32 लाख रुपए की डिमांड की। लड़की वालों ने 12 लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन बाद में मामला खुला तो पता चला कि लड़का फर्जी दारोगा है। 


यह पूरा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी फर्जी दारोगा की पहचान सुधीर सिंह के बेटे राहुल सिंह के रूप में हुई है। राहुल का छेका भी हो चुका था. कहा जा रहा है कि राहुल और उसके परिवार ने शादी के लिए लड़की वालों से जो भी फरमाइश और डिमांड की, उसे पूरा करने की कोशिश की गई। बुधवार को ही फर्जी दारोगा की शादी होनी थी, लेकिन लड़की के घर वालों की पड़ताल में शादी के एक दिन पहले सारी हकीकत सामने आ गई। राहुल और लड़की की शादी का कार्ड भी रिश्तेदार समेत परिचित लोगों तक पहुंच भी चुका था। 


मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की वालों के मुताबिक, लड़के के पिता ने हम लोगों से ये कहा था कि वो कहीं ट्रेनिंग ले रहा है। लड़की वालों ने लड़के वालों की बातों पर भरोसा भी कर लिया था। हालांकि, बीच में किसी बात को लेकर लड़की वालों को शक हुआ. उन्होंने लड़के वालों की ओर से बतायी गयी जगह पर पड़ताल की तो पता चला कि राहुल सिंह नाम का कोई ट्रेनी दारोगा नहीं है। इसके बाद लड़की वालों ने शादी कैंसिल करने का फैसला किया। 


इधर इस मामले में भवानीपुर थाना पुलिस को कानों कान भनक किसी ने लगने नहीं दी। ना तो वर पक्ष में ना ही वधू पक्ष ने मामले की शिकायत किसी से की। इतना ही नहीं बल्कि पंचायती में आए हुए कनमणि लोगों ने भी इसकी भनक पुलिस को लगने नहीं दी।