ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

BHAGALPUR: घटना बिहार के भागलपुर जिले की है, जहां बुधवार सुबह-सवेरे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे पंखा, बैटरी,

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: घटना बिहार के भागलपुर जिले की है, जहां बुधवार सुबह-सवेरे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे पंखा, बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।




वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को दी, जिसके बाद वे भागे-भागे दुकान पहुंचे और ताला खोला। आग की लपटें देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। इस दौरान लोगों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का रूप काफी भयावह होने के कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका। 




स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक नीरज कुमार चौधरी के भाई विष्णु कुमार चौधरी ने बताया कि किसी ने जानबूझकर दूकान को आग के हवाले किया है। ये किसी की सोची समझी साज़िश है। 

टैग्स