ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

दो महिला दिग्गजों की 'भिड़ंत' CM नीतीश के आयी सामने, 'झगड़े' का फैसला अब करेंगे मंत्री

BHAGALPUR : भागलपुर की मेयर और नगर आयुक्त के बीच झगड़े के विवाद को अब नगर विकास मंत्री सुलझाएंगे। दोनों को ही 17 जनवरी को पटना बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की भागलपुर में समीक्षा बैठक के दौरान द

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर की मेयर और नगर आयुक्त के बीच झगड़े के विवाद को अब नगर विकास मंत्री सुलझाएंगे। दोनों को ही 17 जनवरी को पटना बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की भागलपुर में समीक्षा बैठक के दौरान दोनों के बीच चल रहा विवाद उजागर हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के विवाद में भागलपुर स्मार्ट सिटी की काम लटका पड़ा है।


गुरुवार को  सीएम नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान की गयी समीक्षा के दौरान दोनों के बीच का विवाद सामने आया था। मेयर सीमा साह और नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी के विवादों के बीच मेयर ने ये आरोप लगाया कि सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में लिये गये निर्णयों का भी क्रियान्वयन नहीं होता। विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए लाये गये प्रस्तावों को बोर्ड से मंजूरी तो मिल जाती है पर उन योजनाओं पर काम नहीं होता।  मेयर का यह भी आरोप है कि नगर आयुक्त कॉल नहीं उठाती हैं।


सीएम की समीक्षा बैठक में मामला सामने आने के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होनें दोनों को ही 17 जनवरी को पटना तलब किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भागलपुर में स्मार्ट सिटी का कार्य नहीं होने की वजह से भी नाखुश हैं।  मामला विकास से जुड़ा है। ऐसे में मेयर और नगर आयुक्त के बीच सामंजस्य नहीं होगा तो विकास कार्य बाधित होगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर समझाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होगी तो सरकार आगे कार्रवाई कर सकती है।