ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News : 'दिल है कि मानता नहीं ....', मोबाइल पर हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड संग फरार हुई दो बच्चों की मां; हसबैंड से किया बड़ा कांड

BHAGALPUR : इश्क का खुमार जब किसी से चढ़ता है तो फिर उसे किसी रिश्ते का परवाह नहीं होता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला

Bihar News : 'दिल है कि मानता नहीं ....', मोबाइल पर हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड संग फरार हुई दो बच्चों की मां; हसबैंड से किया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : इश्क का खुमार जब किसी से चढ़ता है तो फिर उसे किसी रिश्ते का परवाह नहीं होता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  एक महिला को मोबाइल पर बात करते हुए एक युवक से प्यार हो गया और वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जबकि वह दो बच्चों की मां है।


जानकारी के मुताबिक यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत के एक गांव से की है। मामले में पति ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का मायका समस्तीपुर जिले के एक गांव में दोनों बच्चे भी मां के चले जाने से परेशान हैं। महिला अपने साथ काफी मात्रा में सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ लेकर फरार हुई है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


बताया जा रहा है कि महिला का पति ज्वेलरी की दुकान का मालिक है। पुलिस को दिए आवेदन में पति ने बताया कि शादी के बाद पत्नी से उसके दो बेटे हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से उनके बीच रिश्ता अच्छा नहीं था। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद चलता रहता था। झंगड़ा झंझट से बचने के लिए वह अपनी पत्नी से परहेज करके रहता था। कारोबार के सिलसिले में वह अक्सर घर से बाहर रहता था। दोनों के बीच बात भी नहीं के बराबर होती थी।


पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ माह से वह एक मोबाइल नंबर पर बातें किया करती थी। पूछने पर उसके बारे में कुछ नहीं बताती थी। पति ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस को बताया कि बीते पांच नवंबर को पत्नी अपने पुत्र के साथ बाजार गई थी। बाजार से ही वह अपने प्रेमी से साथ गई तो आज तक लौट कर नहीं आई है। '


पति ने पुलिस से शिकायत किया है कि पत्नी अपने साथ उसकी सोने-चांदी की दुकान से आभूषण भी ले गई है। इधर, इस मामले में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पति ने आवेदन दिया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है।