ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

BIHAR NEWS : दानापुर-पीडीडीयू रूट पर चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, यूपी के युवक को मारी गोली

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में

BIHAR NEWS : दानापुर-पीडीडीयू रूट पर चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, यूपी के युवक को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला  दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड से निकल कर सामने आई है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने चलती ट्रेन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक बिहार के दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर यूपी के एक युवक को गोली भी मार दी। वारदात सदिसोपुर स्टेशन के समीप शनिवार रात करीब एक बजे की लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस की है। जख्मी युवक यूपी के वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जय नाथ उपाध्याय के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन उपाध्याय हैं। वह पटना में एक कंपनी में काम करते हैं।


जानकारी के मुताबिक चार -पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। उसमें एक गोली उनके दाहिने हाथ लगी है, जबकि दूसरी गोली दायें सीने को छुते हुए निकल गई है। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गए। लूटपाट और गोलीबारी के बाद बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और यात्री दहशत में आ गए।


ओम प्रकाश ने बताया कि अपराधियों ने उनका भी बैग छीन लिया और भागने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों द्वारा उनके चचेरे भाई कृष्ण मोहन उपाध्याय को दो गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद सभी अपराधी ट्रेन से उतर कर भाग निकले। ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी और आरपीएफ द्वारा उन्हें उतार गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। 


इधर, रेल थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस फोर्स पहुंची। जख्मी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जख्मी का बयान ले लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वारदात के बाद रेल पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बिहटा और सदीसोपुर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है।