ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

दानापुर इंटरसिटी के इंजन में लटका हुआ मिला शव, यात्रियों में मचा हडकंप

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन नंबर- 13235 अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी के इंजन में लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव भागलपुर स्टेशन पहुंच

दानापुर इंटरसिटी के इंजन में लटका हुआ मिला शव, यात्रियों में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन नंबर- 13235 अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी के इंजन में लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव भागलपुर स्टेशन पहुंच गया। यह देखते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। उसके बाद राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शव को इंजन के हुक से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के बाएं हाथ में क्रैप बैंडेज लगा हुआ है। पहनावे से वह किसी संभ्रांत परिवार के लग रहे थे। वह कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा रेलवे सूत्रों की मानें तो भीखनपुर गुमटी नंबर 12 के पास ट्रैक पार करने के दौरान वृद्ध के ट्रेन की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। हादसे में उनका एक पैर भी कट गया है।


यही नहीं, ट्रेन के इंजन के हुक में उनके कुर्ते का कालर भी फंसा हुआ था। जिसके कारण शव लटकता हुआ स्टेशन तक पहुंच गया। प्लेटफार्म संख्या छह पर ट्रेन के रुकते ही वहां अफरातफरी मच गई। जीआरपी ने मृतक की जेब की तलाशी ली लेकिन उससे कुछ बरामद नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुमटी नंबर 12 के पास ट्रेन चार से पांच मिनट तक रुकी हुई थी, पर वहां मौजूद लोगों ने इसका संज्ञान नहीं लिया। जिसके बाद ट्रेन आगे निकल गई। 


उधर, इस घटना के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर सुदीन राम ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ स्टेशन पहुंच गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण ट्रेन आधा घंटे के लिए स्टेशन पर खड़ी रही। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 60-65 साल आंकी जा रही है।