ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : CO के ऊपर बड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर विभाग ने किया सस्पेंड

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आ रही है. काम में लापरवाही बरतने पर सीओ को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय किया गया ह

बिहार : CO के ऊपर बड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर विभाग ने किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आ रही है. काम में लापरवाही बरतने पर सीओ को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय किया गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जगदीशपुर सीओ संजीव कुमार को काम में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ विभाग को कई शिकायतें मिल रही थीं जिसकी जांच बांका एडीएम और भागलपुर सदर डीसीएलआर द्वारा की गयी थी. जांच में कई अनियमितताएं पायी गयीं. अपर समाहर्ता राजेश झा राजा ने बताया कि टीम की जांच रिपोर्ट के बाद विभाग स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है. उनकी जगह पर दूसरे अधिकारी को सीओ का प्रभार दिया जाएगा. 


जानकारी हो कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा इससे संबंधित संकल्प जारी किया गया है. जांच में ऑनलाइन म्यूटेशन में अनियमितता पायी गयी है. पहले का आवेदन लंबित पाया गया और बाद के आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है. जांच में टीम द्वारा अन्य अनियमितताएं भी पायी गयी थीं. 


बीते दिनों राजस्व एवं भूमि सुधार सह जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत कुमार ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी. समीक्षा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगदीशपुर और सन्हौला सीओ को निलंबित करने की घोषणा की थी. मंत्री ने बताया कि दोनों सीओ के विरुद्ध काम में लापरवाही सहित अन्य शिकायतें मिली हैं. 

टैग्स