ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

चुल्हे से निकली चिंगारी से एक साथ 30 घरों में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक

BHAGALPUR:- नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चुल्हे से निकली चिंगारी ने एक साथ 30 घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में घर में

चुल्हे से निकली चिंगारी से एक साथ 30 घरों में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR:- नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चुल्हे से निकली चिंगारी ने एक साथ 30 घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। भीषण अगलगी से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सदमें में हैं। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली से पहले एक साथ 30 घरों में अगलगी की इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। इस अगलगी में लोगों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब उनकी होली कैसे मनेगी यह सवाल बार-बार लोगों के जेहन में उठ रहा है।  

एक साथ 30 घरों में लगी भीषण आग की घटना के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाने की खूब कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी की फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SHUSHIL

FirstBihar संवाददाता