ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

अस्पताल का जायजा लेने पहुंची WHO की टीम को नहीं मिला मास्क, आइसोलेशन वार्ड को दूर से ही देख कर बैरंग लौटे सदस्य

BHAGALPUR : सोमवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने WHO और यूनिसेफ की चार सदस्यीय टीम पहुंची. जहां उन्हें N-95 मास्क तक नहीं मिला. इसके बाद अस्पता

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : सोमवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने WHO और यूनिसेफ की चार सदस्यीय टीम पहुंची. जहां उन्हें N-95 मास्क तक नहीं मिला. इसके बाद अस्पताल के  आइसोलेशन वार्ड को दूर से ही देख कर सदस्य को बेरंग वापस लौटना पड़ा. 

डब्ल्यूएचओ की टीम ने अधीक्षक के साथ बैठक की और फिर सीसीटीवी से सारी व्यवस्थाओं  का  जायजा लिया. टीम ने दूर से ही वार्ड को देखा और फिर लौट गई. इसमें पूर्णिया के यूनिसेफ सलाहकार एसएस आनंद, डब्ल्यूएचओ भागलपुर के डॉक्टर राजीव ,डॉ सोमाल्या घोष और अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल टीम के साथ पहुंचे थे.

 टीम ने वार्ड के साथ आईसीयू को भी देखा. जहां दो बेड के बीच 3 मीटर की दूरी थी.  कोरोना पॉजिटिव मरीज को कहां और किस तरह से रखा जाता है इसकी जानकारी भी उन्होंने ली.  उन्हें बताया गया कि  संदिग्धों को पहली मंजिल और कोरोना  पॉजिटिव को तीसरी मंजिल पर अलग-अलग कमरे में रखा जाता है. सीसीटीवी कैमरे से वहां की व्यवस्था को टीम ने देखा और फिर कोरोना को लेकर की गई तैयारियों को लेकर बैठक भी की.