ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने दो किसानों को रौंदा, मकई सुखाने के दौरान हुआ हादसा

NAUGACHIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने दो किसानों को रौंदा, मकई सुखाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAUGACHIA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवगछिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसें में दो लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नवगछिया प्रखंड में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने दो किसानों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना  प्रखंड के कदवा ओपी के प्रतापनगर फोरलेन पर बुधवार सुबह हादसा हुआ। मकई सुखाने के दौरान हाइवा ने दो किसानों को रौंदा।


बताया जा रहा है कि, इस सड़क हादसे में प्रताप नगर निवासी सुखदेव राय के पुत्र मातोराय 55 साल गोपाल सिंह की मौत हो गई। मृतक गोपाल सिंह अपने फूफा उमेश सिंह के पास बचपन से रहते थे। मातोराय बुधवार की सुबह फोरलेन पर सूखे मकई को बोरे को सुई से सी रहे थे। उन्हीं के बगल में गोपाल सिंह बैठकर उससे बात कर रहा था। इसी दौरान भागलपुर से आ रही हाइवा ने दोनों को कुचल दिया।


इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पहुंची कदवा पुलिस ने बाद में गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को मधेपुरा सीमा से जाकर पकड़ा और चालक को पकड़ लिया। कदवा ओपी थाने में ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।