ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार सरकार DPO की बोर्ड लगी गाड़ी से शराब की तस्करी, पुलिस ने खदेड़ कर चार लोगों को किया अरेस्ट

BANKA : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस टीम लगातार एक्शन में नजर

बिहार सरकार DPO की बोर्ड लगी गाड़ी से शराब की तस्करी, पुलिस ने खदेड़ कर चार लोगों को किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस टीम लगातार एक्शन में नजर आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार सरकार के डीपीओ का नेम प्लेट लगे गाड़ी से शराब तस्करी की जा रही थी। 


दरअसल, बांका जिले में एक स्कॉर्पियो के जरिए शराब तस्करी का मामला सामने आया है। इस वाहन के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी। हैरत की बात यह है कि जसि वाहन से शराब तस्करी की जा रही थी उसमें नंबर प्लेट की जगह बिहार सरकार, डीपीओ एमडीएम, सहरसा लिखा हुआ लाल बोर्ड लगा मिला। पुलिस ने इस गाड़ी से विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को अरेस्ट किया है। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को यह सुचना मिली थी की बिहार सरकार का बोर्ड लगा एक स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सन्हौला रोड होते हुए गोराडीह के रास्ते भागलपुर में प्रवेश कर रही शराब तस्करों की दोनों गाड़ियों को बांका पुलिस ने खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान जिस बोलेरो पर शराब लदा था उसने रास्ते में कुछ वाहनों को धक्का भी मारा और भागती रही।  उसके आगे-आगे स्कॉर्पियो लाइजनिंग कर रही थी। 


इसके बाद दोनों वाहनों का पीछा करते हुए बांका पुलिस की टीम ने बरारी थानाध्यक्ष से संपर्क किया और तस्करों को पकड़ने में सहयोग मांगा। इस पर बरारी थानाध्यक्ष खुद ही विक्रमशिला सेतु स्थित अप्रोच रोड पर पहुंच गये और विक्रमशिला टीओपी पुलिस की मदद से उक्त सड़क पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी देख बोलेरो अनियंत्रित होकर पास के एक चबूतरे से टकरायी और क्षतिग्रस्त हो गयी।

 इसके बाद पुलिस ने दोनों ही कार पर सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान सहरसा जिले के सौर बाजार निवासी देवराज आनंद,सहरसा जिले के सौर बाजार स्थित बैजनाथपुर निवासी राहुल कुमार यादव, मधेपुरा जिले के घैलाड स्थित रतनपुरा निवासी हर्षवर्धन आनंद, मधेपुरा जिले के कुमारखंड स्थित बेलारी निवासी नीरज कुमार के र्रोप में हुई है। 


इधर, सहरसा के पदाधिकारी का बोर्ड लगाये जाने के मामले में पुलिस ने सहरसा पुलिस से मामले की छानबीन करने में सहयोग मांगा है। ठोस जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बता पाने की बात कही। मिली जानकारी के अनुसार 371 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी की गयी है।