ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भूना, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का ताण्डव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी

बिहार : प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भूना, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का ताण्डव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है,जहां प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भून दिया गया है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सामने  दिनदहाड़े अपराधियों ने इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन यादव को गोलियों से भून डाला। जिसके बाद उसे आनन - फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन गोलियां लगी है। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी मिथुन के पार्टनर बब्बन ने कहा कि वे लोग एक जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश मास्क लगाए मौके पर पहुंचे। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मिथुन को बुलेट जा लगी। 


बताया जा रहा है कि,पहले तो हथियार देखते ही मिथुन और बब्बन बुरी तरह से इधर-उधर भागने लगे। उसी दौरान कटीले तार से घेराबंदी के चलते भागने के दौरान मिथुन कटीले तार में फंस गया। इस कारण बदमाश उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। जिससे मिथुन को सीने, पीठ, कनपटी में गोली लगी है। 


वहीं, खून से लथपथ मिथुन को उठाकर निजी वाहन से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मिथुन शादीशुदा है। उसकी तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा समेत अन्य थानों की पुलिस और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। 


इधर, घटना को लेकर नवगछिया एसपी ने कहा कि मामले की तफ्तीश के लिए टीम गठित कर दी गई है। बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। मायागंज अस्पताल में भी एहतियात के तौर पर काफी संख्या में पुलिस वालों को तैनात किया गया है। ताकि विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो।