ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News : मामूली विवाद के बाद बढ़ी बात, दो समुदाय के लोगों के बीच पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar News : घटना की जानकारी मिलते हीं नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित छः थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : नौगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। यहां हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोग बच्चों के सब्जी खरीदने के दौरान हुए विवाद में आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष के बच्चे सब्जी खरीदने पचगछिया गांव स्थित बाजार पहुंचे थे, तभी हिन्दू पक्ष के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. 


जिसके बाद दोनों पक्ष के युवकों ने अपने-अपने पक्ष के और लोगों को बुला लिया. इसके बाद और विवाद शुरू हुआ और मामला बिगड़ता चला गया, जिसके बाद बात पत्थरबाजी और मारपीट तक जा पहुंची। वहीं इस घटना में मुस्लिम पक्ष के तीन युवक मोहम्मद शोएब, अब्दुल खान और मोहम्मद इनामुल अहमद गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज स्वास्थ केंद्र गोपालपुर में चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित छः थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया.


लेकिन दोनों पक्ष किसी की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद मौके पर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमारी और एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, फिलहाल गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं घटना को लेकर मुस्लिम पक्ष से घायल युवक मोहम्मद शोएब ने कहा कि “सब्जी लेने गया था इसी बीच हिन्दू पक्ष के लोग शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मेरा सिर तक फोड़ दिया है। उनकी नियत मुझे जान से मार देने की थी।


वहीं मौके पर पहुंची नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि ‘हमलोगों को यह सूचना मिली थी कि पचगछिया गांव में दो पक्षों की बीच झगड़ा हुआ है, तो तुरंत हीं गोपालपुर थाना मौके पर पहुंची और फिर एसडीपीओ और एसडीओ और मैं खुद भी घटना स्थल पर पहुंची। हमलोगों को जैसी जानकारी अभी मिल रही है, वो ये है कि दो समुदाय के 16 से 18 वर्ष के जो लड़के है। उनकी आसपास में ही सब्जी के दुकानें हैं, जहां उनका विवाद हुआ. वही विवाद थोड़ा बढ़ गया और इनके बीच थोड़ी-बहुत मारपीट हुई है. उसी विवाद में एक पक्ष की तरफ से कुछ और लड़के लोग भी आ गए. उन लोगों के द्वारा यहां आकर विवाद जो और बढ़ावा देने का काम किया गया, जिसके तुरंत हीं बाद पुलिस पहुंच गई थी. अब स्थिति एकदम सामान्य है और कहीं कोई इशु नहीं है। हमलोग दोनों पक्षों से आवेदन लेंगे और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करेंगे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता