ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी चखेंगे भागलपुर के जर्दालू आम का स्वाद, जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

Bihar News: बिहार के भागलपुर के मशहूर जर्दालू आम का स्वाद इस बार भी राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास भेजा जाएगा. भागलपुर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: इस साल भागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को उपहार स्वरूप भेजे जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार आमों की ग्रेडिंग, ट्रीटमेंट और पैकेजिंग पटना के बिहटा स्थित पैक हाउस में की जाएगी। 


वहां शॉटिंग और ग्रेडिंग के बाद आमों को हॉट वॉटर ट्रीटमेंट और वेपर हीट ट्रीटमेंट दिया जाएगा, जिससे आम कार्बाइड मुक्त और प्राकृतिक रूप से पके हुए होंगे। इसके बाद आमों को विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पैकेट में पैक किया जाएगा। एक पैकेट में 20 आम होंगे, और ये पैकेट इस वर्ष दिल्ली में तैयार कराए गए हैं ताकि आम बिना दबे सुरक्षित पहुंच सकें।


आमों का चयन और एकत्रीकरण

जर्दालू आम मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध अशोक चौधरी के मधुबन बगीचे से एकत्र किए जाएंगे। इन आमों को एक समान आकार के आधार पर चुना जाएगा और पटना भेजा जाएगा, जहाँ से इन्हें रेफ्रिजरेटर के माध्यम से दिल्ली रवाना किया जाएगा ताकि गुणवत्ता बनी रहे।


आम भेजने की संभावित तिथियां

बिहार भवन से लिखित मांग प्राप्त होने के बाद 30 और 31 मई को आम तोड़े जाएंगे, और 31 मई को ही इन्हें पटना भेज दिया जाएगा। कुल 3100 पैकेट आम तैयार किए जाएंगे। बिहार भवन की मांग के अनुसार ये पैकेट राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्टजनों को भेजे जाएंगे। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम की दर, गुणवत्ता और अन्य व्ययों के निर्धारण हेतु उपविकास आयुक्त प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया। 


वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार आम के फलन में कमी देखी गई है। मंजर के समय तापमान अधिक होने, मधुआ कीट के प्रकोप और आंधी-तूफान की वजह से आम को नुकसान हुआ। हालांकि वर्षा के कारण आम की गुणवत्ता बेहतर रही। इसी कारण अधिक से अधिक बागानों का निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता वाले बागों का चयन किया गया, जिससे जून के पहले सप्ताह तक उपहार स्वरूप भेजने योग्य आम उपलब्ध हो सकें। आम की कटाई के समय प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, एटीएम और बीटीएम जैसे अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता