ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: दुकान में अगलगी के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

BHAGALPUR: भागलपुर में रविवार को अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर

Bihar News: दुकान में अगलगी के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में रविवार को अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट की है। 


बताया जा रहा है कि गैस चूल्हा रिपेयर दुकान में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के टीम ने डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया। 


दमकल के दो बड़ी गाड़ियों और एक छोटी गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया हालांकि तबतक हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अनुमंडल अग्निशमलय पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। इसी दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण आसपास के एक-दो दुकान क्षतिग्रस्त हुआ है हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता