ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: भागलपुर धमाके के आरोपी अशोक मंडल की बेटी ने की आत्महत्या, चाचा के घर पर मिली डेड बॉडी

Bihar News: भागलपुर के काजवलीचक धमाका मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। साक्षी का शव चाचा के घर में मिला।

Bihar News
भागलपुर धमाके के आरोपी अशोक मंडल की बेटी ने की आत्महत्या
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के काजवलीचक धमाका मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। साक्षी का शव चाचा के घर में मिला। परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन में थी और उसे एक पारिवारिक शादी में जाने से मना किया गया था जिससे वह नाराज थी। 


सेंट टेरेसा स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय साक्षी कुमारी का शव गुरुवार को अपने चाचा के आवास पर बंद कमरे में लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।


परिजनों के मुताबिक साक्षी डिप्रेशन से जूझ रही थी। खबरों के मुताबिक साक्षी की बुआ के बेटी की शादी 21 अप्रैल 2025 को थी। जहां उसे जाने से मना कर दिया गया था। जिसको लेकर वह काफी नाराज थी। साक्षी का शव अपने घर में नहीं, चाचा के आवास पर लटकते हालत में बरामद किया गया है। पुलिस इसको लेकर भी छानबीन कर रही है।


आपको बता दें कि तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में 3 मार्च 2022 की रात हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी। उस धमाके में साक्षी के पिता अशोक मंडल उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने आरोपित बनाया था। काजवलीचक धमाका कांड में जिंदा बचे पांच आरोपितों पर ट्रायल हो रहा है। सभी न्यायिक हिरासत में हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता