ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला : निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, निर्माण कंपनी में हड़कंप

BHAGALPUR : बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक महीने में लगभग एक दर्जन पुल पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला : निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरा, निर्माण कंपनी में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक महीने में लगभग एक दर्जन पुल पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां निर्माणधीन पुल का स्ट्रक्चर गिर गया है। इस हादसे के बाद फिर से पुल निर्माण कंपनी में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज अगुवानी के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल का सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया है। यहां यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी दो दफे यहां हादसा हो चुका है। इसके बाद तीसरी बार पुल का स्ट्रक्चर गिरकर गंगा नदी में समाया। 


वहीं, लगातार पुल का स्ट्रक्चर गिरने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी सुल्तानगंज को खगड़िया से जोड़ने वाले निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु का कुछ हिस्सा गंगा नदी में समा गया। यहां खगड़िया- अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल भरभराकर गिर गया। 


जानकारी हो कि, इस पुल का शिलान्यास 4 साल पहले सीएम नीतीश कुमार ने किया था। 1717 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का एक हिस्सा दो साल पहले भी गिरा था। 


बताया जा रहा है कि ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था। खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु का बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया।