ब्रेकिंग
डकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तार

बिहार में डेंगू का कहर जारी, भागलपुर में 4 की मौत, मुजफ्फरपुर में अब तक 22 मरीज भर्ती

BHAGALPUR/ MUZAFFAPUR: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गयी है।

बिहार में डेंगू का कहर जारी, भागलपुर में 4 की मौत, मुजफ्फरपुर में अब तक 22 मरीज भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR/ MUZAFFAPUR: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गयी है। वही झारखंड में 860 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। बात भागलपुर की करे तो यहां डेंगू से चार मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 9 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी को एचडीयू वार्ड में रखा गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। भागलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या 142 से ज्यादा हो गयी है।


वही बात मुजफ्फरपुर की करें तो यहां भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सोमवार को 8 नए मरीज मिलने के बाद मुजफ्फरपुर में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सभी मरीजों का इलाज SKMCH  में चल रहा है। भर्ती 3 मरीजों में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं। जिले के कथैया के रामप्रवेश ठाकुर, अहियापुर सहबाजपुर निवासी राकेश राम और सरैया निवासी प्रमोद कुमार में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं।


बता दें कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ.यू.सी. शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अभी ठीक है किसी को भी अब बुखार नहीं हो रहा, ठीक होने के बावजूद डेंगू मरीजों को दो दिनों तक अंडर ऑब्जर्वेशन रखना है। वही पटना में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 215 से ज्यादा हो गयी है। 


वही नालंदा में 10, मुंगेर में 9, वैशाली में 40, नवादा में 10, जहानाबाद में 3, गया में 47, पूर्वी चंपारण में 18, मुजफ्फरपुर में 22, सीवान में 5 और गोपालगंज में एक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या है। डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि इस बीमारी से कैसे बचा जाए और क्या-क्या सावधानियां बरती जाए। वही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दवा और प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने का निर्देश सीएस को दिया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें